Tuesday, August 5, 2014

हम तो ऐसे ही हैं " ब्लॉग समर्पित है परिवार के उन सभी आदरणीय पूर्वजो के नाम जिनके कारण हम सब आज एक मुकाम पे पहुंच के आपस में सम्बन्ध बनाये रख सके , हमारा उद्देश्य है की हम और हमारे लोग जहाँ भी रहते है वो आपस में मेल मिलाप बनाये रख सके और अपनी बातचीत बिना किसी खास कारण भी चलाये रख सकें ,


'
हमारे परिवार के पूर्वज श्री गजाधर सिंह  यानि हमारे बाबा 

हमारी दादी लक्ष्मी बाई 

हमारे पिता जिन्हे हम सब दादा कहते थे 

हमारी सबकी माँ  



हम तो ऐसे ही हैं " ब्लॉग समर्पित है परिवार के उन सभी आदरणीय पूर्वजो के नाम जिनके कारण हम सब आज एक मुकाम पे पहुंच के आपस में सम्बन्ध बनाये रख सके , हमारा उद्देश्य है की हम और हमारे लोग जहाँ भी रहते है वो आपस में मेल मिलाप बनाये रख सके और अपनी बातचीत बिना किसी खास कारण भी चलाये रख सकें ,


इस ब्लॉग के पाठक सार्वजानिक लोग नही है ,हम सब जान सके और हमारे आगे आने वाली पीढ़िया अपने पूर्वजो को न केवल जान सकें बल्कि उनसे संवाद भी का सकें , अर्थात वे जान सकें की वे मूल रूप से कहाँ से आये ,आगे चल के कहाँ बसे और क्यों, उन्होंने कहाँ कहाँ क्या काम किये और उनकी उपलब्धियां क्या थी , उन्हें कैसे स्थितियों का सामना करना पड़ा ,उनके सुखद और दुखद क्षण कैसे आये और उनका मुकाबला कैसे कैसे किया गया ,



खासकर हमारे परिवार में जो लडकिया आई वे कहा से और उनके परिवार में कोन कहाँ क्या कर रहे हैं , ज्यादात्तर जो बेटियां हमारे परिवार से दूसरे घरो में गई ,उनके नाम एक दो पीढ़ियों के बाद लगभग समाप्त हो जाते है ,हमारी कोशिश होगी की उनके परिवारो की पूरी कथा भी इस ब्लॉग में हमेशा बनी रहे।



कोन कहाँ पढ़ा ,कहाँ नौकरी की या कहाँ सक्रिय रहे ,उनकी कलात्मत्कता की उपलब्धिया कैसी रही , उन्होंने जीवन को कैसे समझा और कैसे सफलता या कमिया रही ,ये सारी चर्चाये इसमें लिखी जा सके ,



हमारा आग्रह है की इसकी शुरुवाद भाई साहब [भोपाल ] को करनी चाहिए ,वे ही हमारे परिवार के सबसे बड़े और जिम्मेदार व्यक्ति हैं ,उनके पास परिवार का इतिहास बिखरा पड़ा हैं , मेरे विचार से फोटो गैलरी के लिए एक अलग से पेज होना चाइये ,जो आगे चल के करेंगें ,



मेरा आग्रह है की ;

1 , पहली बात तो हम ये समझ लें की हमारे परिवार का मतलब सिर्फ चारो भाइयो और उनके बच्चो के परिवार से बिलकुल नहीं हैं , अर्थात वो सब भी इस परिवार में शामिल है जो हमारी बहनो ,बेटियो ,भतीजियों और भाभी चाची के परिवार भी पूरे सम्मान से शामिल हैं।

2 . चंडीगढ़ ,पुणे ,ग्वालियर ,भोपाल ,गोवा ,बिलासपुर ,मोरेना ,जयपुर और भी जहा भी लोग रहते यही उन्हें ब्लॉग खोलने का पास वर्ड भी रहेगा ताकि वे सीधे ही इस ब्लॉग में पोस्ट कर सकें ,

3 . पोस्ट में फोटो ,संस्मरण ,अपने परिवार की वंशावली ,कोई रचनात्मकता या कविता ,पेंटिंग या जीवनी भी पोस्ट कर सकेगा।

4 यदि कुछ और सुझाव हो तो बेधड़क लिख सकते हैं , कुछ सिस्टमेटिक हो सके इसके लिए भी सुझाव आमंत्रित हैं ,



सबको यथोचित सम्मान सहित ,सम्मान के लायक न हो तो प्यार सहित



किसी के चाचा ,किसी के मामा ,किसी के पापा तो किसी के बाबा






लाखन सिंह बिलासपुर


1 comment: